13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajsamand: युवक की हत्या कर शव को लेकर कार से 26 किमी तक घूमते रहे, शव कुएं में फेंककर भागे, पुलिस ने किया खुलासा

राजसमंद। पैसों के लेनदेन से जुड़े एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन किया है। मामला धोईंदा निवासी हरिश जोशी की हत्या से जुड़ा हुआ है।

2 min read
Google source verification
पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, इनसेट में मृतक हरिश जोशी, पत्रिका फोटो

पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, इनसेट में मृतक हरिश जोशी, पत्रिका फोटो

राजसमंद। पैसों के लेनदेन से जुड़े एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन किया है। मामला धोईंदा निवासी हरिश जोशी की हत्या से जुड़ा हुआ है। हरिश जोशी को लेकर कांकरोली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। काफी समय तक कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया। बीते सोमवार को बड़ी संख्या में लोग जिला कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने का अल्टीमेटम भी दिया था।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। जांच दल ने हरिश जोशी की गुमशुदगी से जुड़े सभी पहलुओं पर गहन अनुसंधान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हरिश जोशी का शव घासा थाना क्षेत्र के एक कुएं में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर भेजा गया।

जांच में तकनीकी साधनों का उपयोग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर जांच में तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया गया। जांच के दौरान अहम सुराग मिलने पर पुलिस ने उदयपुर जिले के निवासी जसवंत सिंह और गजेन्द्र सिंह को डिटेन किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हरिश जोशी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। गौरतलब है कि मृतक हरिश का फोन ऑफ था। ऐसे में जांच आगे नहीं बढ़ पाई थी, लेकिन अन्य संसाधनों और मुखबिरी से मामला पकड़ में आ गया।

जान-पहचान और लेनदेन बना हत्या की वजह

पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने कांकरोली थाने में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की मृतक हरिश जोशी से पूर्व से जान-पहचान थी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी पैसों का लेनदेन सामने आया है। हालांकि पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके।

हत्या नाथद्वारा में की, शव घासा क्षेत्र में डाला

एसपी गुप्ता ने बताया कि हरिश जोशी 30 दिसंबर को लापता हुआ था। इसी दिन आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात नाथद्वारा क्षेत्र में कहीं अंजाम दी गई। इसके बाद आरोपी नाथद्वारा से होते हुए उदयपुर पहुंचे और घासा थाना क्षेत्र के एक कुएं में शव को डाल दिया। पुलिस शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग