24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Result@Rajsamand: विज्ञान का 88.68 % एवं वाणिज्य का 89.72 % परिणाम, दोनो संकाय में बालिकाओं ने मचाई धूम

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सोमवार को घोषित परिणाम में जिले में विज्ञान संकाय का परिणाम 88.68 प्रतिशत एवं वाणिज्य वर्ग का परिणाम 89.72 प्रतिशत रहा। जबकि गत वर्ष विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 80.25 प्रतिशत एवं वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 79.12 प्रतिशत रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 15 May 2017, 2:18 PM IST

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सोमवार को घोषित परिणाम में जिले में विज्ञान संकाय का परिणाम 88.68 प्रतिशत एवं वाणिज्य वर्ग का परिणाम 89.72 प्रतिशत रहा। जबकि गत वर्ष विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 80.25 प्रतिशत एवं वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 79.12 प्रतिशत रहा है। ऐसे जिले के शिक्षा विभाग के लिए खुशी की बात है कि विज्ञान संकाय का परिणाम 8.43 प्रतिशत एवं वाणिज्य संकाय का परिणाम 10.60 प्रतिशत बढ़ा। जिले में विज्ञान वर्ग में 1750 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ जिसमें से 1741 ने परीक्षा दी।

READ MORE: #RESULT2017: आज खुलेगा रिजल्ट का पिटारा, उल्टी गिनती शुरू, यहां से पता कर रकते है रिजल्ट


इसमे से 1544 विद्यार्थी उत्र्तीण हुए। विज्ञान वर्ग में बालिकाओं को परिणाम 89.81 प्रतिशत एवं बालको को परिणाम 87.93 प्रतिशत रहा है। वाणिज्य संकाय में 876 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ जिसमें से 866 ने परीक्षा दी। इसमे से 777 विद्यार्थी उत्र्तीण हुए। वाणिज्य संकाय में बालिकाओं का परिणाम 85.98 प्रतिशत एवं बालको का परिणाम 95.77 प्रतिशत रहा है। परिणाम की घोषणा के साथ ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट नही खुलने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी हुई। बोर्ड द्वारा इस बार राज्य एवं जिला मेरिट घोषित नही की गई।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग