
राजसमंद के धोईंदा स्थित सीबीएस स्टैण्ड पर खड़ी बस।
राजसमंद. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के राजसमंद डिपो को जल्द ही 20 नई बसें मिलेगी। मुख्यालय की ओर से इसके लिए नए रूटों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसमें पांच नए स्थानों पर बसें फिर से शुरू करने की कवायद की जा रही है। इन रूटों पर बर्षो पहले रोडवेज की बसें संचालित होती थी।
राजसमंद डिपो के पास वर्तमान में 34 बसें हैं। इसमें से वर्तमान में 32 बसें संचालित हो रही है। रोडवेज के जानकारों के अनुसार रोडवेज मुख्यालय की ओर से प्रदेश में एक हजार बसें खरीदी जा रही है। इसमें से राजसमंद डिपो को 20 बसें मिलेगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। रोडवेज मुख्यालय ने नए रूटों पर बसें संचालित की जानी है उनके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। डिपो की ओर से प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजे जा रहे हैं। डिपो की बसें वर्तमान में प्रतिदिन 13 हजार किलोमीटर संचालित हो रही है। ऐसे में नई बसें मिलने पर दो हजार किलोमीटर बढ़ाने की कवायद की जा रही है। इससे रोडवेज की आय में इजाफा होगा और यात्रियों को सुविधा भी मिलेगी।
यहां बढ़ाई जाएगी बसें
राजसमंद डिपो की ओर से राजसमंद से भीनमाल, आबूरोड, अम्बाजी, प्रतापगढ़ और राजसमंद से दरियाबाद तक बसें संचालित करने के प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। इसमें 10 बसों की आवश्यकता होगी। इसमें कुछ स्थानों पर करीब 5 वर्ष पहले तक बसें संचालित होती थी, लेकिन बसों की कमी और कोरोना के कारण बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू करने की कवायद की जा रही है।
बसों की स्थिति खराब, 15 बसें होगी कंडम
राजसमंद डिपो की वर्तमान में 32 बसें संचालित हो रही है। इसमें से अधिकांश बसों की स्थिति खराब है। रोडवेज के नियमानुसार आठ साल अथवा 8 लाख किलोमीटर चली बस को कंडम करार दिया जाता है। वर्तमान में संचालित 15 बसें इस श्रेणी में आ गई है। ऐेसे में नई बसें उपलब्ध होने पर 15 बसों को कंडम करने की योजना है।
बसों के प्रस्ताव भेजे जा रहे मुख्यालय
रोडवेज बसों के नए रूट के प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजे जा रहे हैं। इसमें पांच नए रूट पर बसों के संचालन की योजना है। नई 20 बसें मई के प्रथम सप्ताह तक मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और आय में भी इजाफा होगा।
- हरदीप सिंह, चीफ मैनेजर, राजसमंद डिपो
Published on:
12 Mar 2023 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
