जुआ खेलते तीन गिरफ्तार
राजसमंद. शहर के नौचोकी पाल पर जुआ खेलते राजनगर पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सौ फीट रोड कांकरोली निवासी राजेन्द्रसिंह पुत्र चिरंजीलाल शर्मा, अयोध्यापुरी राजनगर निवासी लाभचंद पुत्र हनुमानमल कर्णावट व कड़ेचो का गुड़ा डूलेसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत राजसमंद झील किनारे नौचोकी पाल पर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर राजनगर थाना पुलिस ने दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया, जिनसे 37 हजार 470 रुपए नकद एवं ताश के पत्ते बरामद कर लिए। साथ ही प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।