23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद में एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करें- दीया

- सांसद दीयाकुमारी ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर से की मुलाकात- ब्यावर-गोमती फोरलेन, कुंभलगढ़ इको सेंसेटिव जॉन, मार्बल व्यवसाय और बाघों की दयनीय स्थिति पर की चर्चा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Rakesh Gandhi

•

Updated: 25 Sep 2020, 8:58 PM IST

राजसमंद में एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करें- दीया

राजसमंद में एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करें- दीया

राजसमन्द. सांसद दीयाकुमारी ने वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर से मिलकर गोमती-ब्यावर फोरलेन के वन विभाग के कारण रुके हुए कार्य के लिए राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड से शीघ्र स्वीकृति दिलाने के संबंध में चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने मार्बल व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के निराकरण व राजसमंद में शीघ्र ही एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करने की मांग की।

मार्बल व्यवसाय करना हुआ कठिन
मंत्री से चर्चा करते हुए सांसद ने बताया कि मार्बल व्यापार करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण स्वीकृति में अप्रधान खनिज मार्बल को केटेगिरी बी-2 में शामिल करते हुए बी-2 केटेगरी के खनन पट्टों को जिला स्तरीय पर्यावरण समाधात निर्धारण प्राधिकरण द्वारा जारी कराए जाने के अलावा भी अनेक मांगों को दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर समाधान की बात कही।

राजस्थान में बाघों की स्थिति दयनीय
सांसद ने कहा कि राजस्थान के अभयारण्यों में बाघों की हो रही असामयिक मौतों की जांच व जांच अधिकारियों की लापरवाही घोर निराशाजनक है। इस पर कार्यवाही आवश्यक है।

ईको सेंसेटिव जोन में राहत मिले
सांसद ने कुंभलगढ़ वन अभयारण्य के ईको सेंसेटिव जोन के सीमा निर्धारण में होटल व्यवसाइयों की मांगों पर भी त्वरित समाधान की बात करते हुए कहा कि इन पर राहत देने से वन्य जीवों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होगा।

राजसमन्द में एफ एम रेडियो स्टेशन शुरू करने की मांग
सांसद ने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर से राजसमन्द की ऐतिहासिक, धार्मिक और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एफ एम रेडियो स्टेशन शुरू करने की मांग भी रखी। मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि विस्तृत वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने सांसद को सभी मांगों का प्राथमिकता से शीघ्र समाधान के प्रति आश्वस्त किया।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग