
इस जिले में 15 अगस्त पर 513 स्थानों सबसे वृद्ध महिला करेगी झंडारोहण
राजसमंद. जिले की 513 राशन की दुकानों पर 15 अगस्त से मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट का वितरण किया जाएगा। फूड के पैकेट राशन की दुकानों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। साथ ही जिला रसद अधिकारी ने राशन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फूड पैकेटों को रखें सुरक्षित
जिला रसद अधिकारी संदीप माथुर ने गुरुवार को राशन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने अन्नपूर्णा फूड वितरण की जानकारी के साथ ही फूड के पैकेटों को सुरक्षित रखने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को झंडारोहण के लिए पंजीकृत सबसे वृद्ध महिला से कराया जाना है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में खाद्य सुरक्षा में चयनित परिवारों को अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फूड पैकेट वितरण की घोषणा की थी। इसके लिए महंगाई राहत शिविरों में पंजीयन कराना आवश्यक था। जिले में 2.20 लाख खाद्य सुरक्षा के लाभार्थी है, लेकिन शिविरों में 2.8 लाख के करीब उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराया।
पंजीकृत उपभोक्ताओं को जिला प्रशासन की ओर राशन की दुकानों के माध्यम से फूड पैकेट का वितरण किया जाएगा। इसके लिए फूड पैकेट राशन की दुकानों पर पहुंचने लग गए हैं। श्रीनाथजी की नगरी स्थित राशन की दुकान पर फूड पैकेट को पहुंचाने की शुरूआत की गई है। उक्त पैकेट का वितरण पोस मशीन के माध्मय से किया जाएगा। उक्त योजना का शुभारम्भ जिले में 15 अगस्त से किया जाएगा।
इससे पहले राहत शिविर में पंजीकृत सबसे वृद्ध महिला उपभोक्ता के हाथों से झंडारोहण कराया जाएगा। मिठाई का वितरण करने के बाद फूड पैकेट का वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 95 करोड़ के टेण्डर किए गए थे।
Published on:
04 Aug 2023 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
