1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंखों देखे चोर को भी नहीं पहचान रही पुलिस : आखिर क्या हो गया ऐसा…. जानने के लिए पढ़े

भीम के त्रिमूर्ति चौराहे पर शटर ऊंचा कर शुक्रवार रात दुकान में घुसे तीन नकाबपोश बदमाश पौने तेरह हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। तीन बदमाशों ने चोरी की। फिर भी पुलिस नहीं पकड़ पाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 18 Jun 2017, 12:00 PM IST

theft at rajsamand

चोरी

भीम के त्रिमूर्ति चौराहे पर शटर ऊंचा कर शुक्रवार रात दुकान में घुसे तीन नकाबपोश बदमाश पौने तेरह हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। दुकान में भारी भरकम होने से कोई सामान नहीं ले गए, जबकि बगल की दुकान का शटर तोडऩे का प्रयास भी किया, मगर विफल रहे। सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर चोरी का पता चला।

READ MORE : ऊंचे ख्वाब दिखा नाबालिग को उठा ले गया दो बच्चों का पिता, फिर जो हुआ, उससे सदमें में आ गई मां

पुलिस के अनुसार दुकान मालिक चन्द्रप्रकाश जैन की नाकोड़ा स्टील फर्नीचर शॉप के छत से प्रवेश कर शटर ऊंचा कर तीन नकाबपोश बदमाश घुसे। ठीक 2.55 बजे बदमाश गले से 12 हजार 750 रुपए नकद चुरा ले गए। पास ही अन्य दुकान का दरवाजा तोडऩे के प्रयास भी किए, मगर नहीं टूट पाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे भीम थाने के हैड कांस्टेबल जगपाल सिंह ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, तो तीन नकाबपोश बदमाश स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। हुलिये के आधार पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग पाया।

READ MORE : सैकड़ों सरकारी कार्मिक-अफसरों को हटाएंगी सरकार : विभागाध्यक्षों ने शुरू कर दिया स्क्रीनिंग का कार्य शुरू

नहीं खुला चोरी का राज

सदर बाजार, पड़ाव, मानारावजी का वास, आजाद कॉलोनी की दुकान व मकानों में आधा दर्जन चोरियां हो गई, मगर पुलिस एक भी चोरी का राजफाश नहीं कर पाई। सराफा व्यवसायी की दुकान से 35 लाख के सोने- चांदी के जेवर चोरी हो गए। इससे लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया।