21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 किलोमीटर दूर से बहकर यह नदी मिली इस झील में…पढ़े पूरी खबर

चारभुजा स्थित रामदरबार के छलकने पर गोमती नदी चलती है, यह कई गांवों से गुजरती हुई सोमवार को राजसमंद झील में पहुंची। इससे राजसमंद झील में पहुंचने से झील का जलस्तर बढऩे की उम्मीद है।

less than 1 minute read
Google source verification

राजसमंद झील में मिलता गोमती नदी का पानी

राजसमंद. राजसमंद झील को भरने वाली गोमती नदी का पानी झील में पहुंचा। गोमती नदी के आगमन की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोमती का वेग छह इंच बताया जा रहा है। इससे राजसमंद झील के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। झील का जलस्तर वर्तमान में 16.50 फीट है।
जिले में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। इसके चलते चारभुजा स्थित रामदरबार के छलकने से गोमती नदी में पानी की आवक शुरू हो गई थी। चारभुजा से गोमती नदी, जवारिया, आरवाड़ा, बामन टुकड़ा, सियाणा, धायला, बागुंदडा, खटामला, पर्वतखेड़ी, छापरखेड़ी के पश्चात तासोल पुलिया होते हुए गोमती नदी का पानी सोमवार को राजसमंद झील में पहुंचा। इसकी सूचना मिलते ही कई लोग पुलिया पर पहुंच गए और पूजा-अर्चना कर गोमती नदी का स्वागत किया। चारभुजा सहित आस-पास के क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से अच्छी बारिश होने के कारण गोमती नदी का बहाव तेजी से बढ़ रहा है। इससे राजसमंद झील में पानी की अच्छी आवक होने की उम्मीद है।

पिछले साल बिपरजॉय से चली थी गोमती

पिछले साल जून माह में बिपरजॉय तूफान के चलते रिकार्ड तोड़ बारिश हुई थी। इसके कारण 19 जून को गोमती नदी का पानी राजसमंद झील में पहुंचा था। इससे एक ही रात्रि में करीब 10 फीट पानी की आवक झील में हुई थी। इसके बाद खारी फीडर को भी खोला गया था। इससे पिछले साल झील छलकी थी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल बिपरजॉय तूफान से पहले झील का जलस्तर करीब 4.50 फीट रह गया था।

अब राजस्थान के इस गांव में पैथर के हमले से महिला की मौत…पढ़े पूरी खबर