
राजसमंद। कुंवारिया निकटवर्ती बिनोल गांव में लगातार बारिश की वजह से भूमिगत जल स्तर बढ़ने के कारण हैंडपंप से स्वत: पानी बाहर निकलने लगा है। गांव के नाथ मोहल्ले के आंगनबाड़ी केंद्र के पास में स्थित हैंडपंप से बिना हैंडल चलाए ही पानी निकल रहा है।
हैंडपंप से खुद ही पानी आता देख लोगों को अचरज है कि पानी अपने आप बाहर कैसे आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा नजारा उन्होंने पहली बार देखा है।
सरंपच राम लाल गुर्जर ने बताया कि इस हैंडपंप के समीप में ही एनिकट बना है, यहां पर भरपूर वर्षा होने से भू-जल स्तर बढ़ने से पानी स्वत: ही निकलने लग गया है। इसे स्थानीय भाषा में पड़वा फुटना कहा जाता है।
Updated on:
28 Aug 2024 07:41 pm
Published on:
28 Aug 2024 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
