रजरप्पा। जिला क्षेत्र के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर राजरप्पा में बहने वाली भैरवी नदी में मंगलवार रात से अचानक जलस्तर बढ़ने लगा। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि आस-पास मार्केट की कई पूजा दुकानें डूब गईं। कई दुकानों में रखे सामान भी बह गए।
जानकारी के अनुसार झारखंड में आस्था का प्रमुख केंद्र है मां छिन्नमस्तिका मंदिर रांची से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर झारखंड के प्रमुख आस्था के केंद्रों में से एक हैं। यहां हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं।