
jashpur dead body
रामगढ़। जिले में 21 वर्षीया निशा देवी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक भुरकुंडा थाना अंतर्गत पगला आश्रम उपर धौड़ा निवासी 21 वर्षीया निशा देवी पति सतीश रजक की संदिग्ध परिस्तिथियों में जहर खाने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि देर रात घरेलू विवाद को लेकर निशा नाराज चल रही था। इसी दौरान उसने जहर खा लिया।
गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
