23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जया प्रदा ने अखिलेश आैर मायावती के रिश्तों को लेकर कही बड़ी बात

- भाजपा ने जया प्रदा को रामपुर से बनाया उम्मीदवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 30 Mar 2019, 3:13 PM IST

jayaprada

जया प्रदा ने अखिलेश आैर मायावती के रिश्तों को लेकर कही बड़ी बात

रामपुर।लोकसभा चुनाव में भाजपा में शामिल होकर आजमा खां के सामने रामपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी जया प्रदा सुर्खियों में है।जहां जया प्रदा पर आजम खान के बाद सपा नेता ने अभद्र टिप्पणी की थी। वहीं अब एक चैनल से बात के दौरान जया प्रदा ने आजम खान के साथ सपा के अखिलेश आैर मायावती के रिश्तों पर टिप्पणी की।इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा में रहने के दौरान भी उनके साथ गैर जैसा ही व्यवहार किया गया।

यह भी पढ़ें-नामांकन के बाद प्रचार के लिए उतरे नेता, जनता ही नहीं वकीलों के बीच जाकर कर रहे वोट की मांग- देखें वीडियो

दस साल तक सांसद रहने के बावजूद जाती थी मुरादाबाद

दरअसल सपा से दो बार सांसद रह चुकी अभिनेत्री जया प्रदा को भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें आजम खां के सामने रामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसी के बाद सपा के एक बड़े नेता ने जया प्रदा के नाचने आैर ठुमके लगाने जैसी अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद शनिवार को एक चैनल पर बात करते हुए जया प्रदा ने आजम खां को लेकर कहा कि मैंने अभी तक रामपुर में एंट्री नहीं की।इससे पहले ही लोगों में डर आैर बेचेनी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि सपा ने मुझे हमेशा गैर समझा।सपा में रहने के दौरान मैं प्रत्याशी होने के बावजूद अपनो में परार्इ थी। न ही मेरे साथ अखिलेश यादव थे आैर न ही मुलायम सिंह। यहीं वजह रही कि दस साल तक रामपुर की सांसद होने के बावजूद मैं रामपुर में सेवा करने आती थी, लेकिन रात को सोने के लिए रामपुर से मुरादाबाद जाती थी।

यह भी पढ़ें- Video: शिक्षकों की शर्मनाक करतूत आर्इ सामने, पढ़ार्इ की जगह बच्चों से करा रहे थे एेसा काम, अब वायरल हुआ वीडियो

अखिलेश आैर मायावती के रिश्तों को लेकर भी कही ये बात

जया प्रदा ने कहा कि सपा में अखिलेश से लेकर मुलायम सिंह ने मुझे कभी सपोर्ट नहीं किया।बसपा नेता मायावती के साथ मेरी आज भी सहानुभूती है।मायावती को मजबूरी में गठबंधन करना पड़ा।उनका यह गठबंधन कितना आगे जाएंगा।कुछ पता नहीं है।अखिलेश अपने पापा का बेटा नहीं बन पाया, तो मायावती का कैसे बन पाएगा।अखिलेश को सिर्फ सत्ता चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग