23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: शिक्षकों की शर्मनाक करतूत आर्इ सामने, पढ़ार्इ की जगह बच्चों से करा रहे थे एेसा काम, अब वायरल हुआ वीडियो

स्कूल में छात्रों से कराया जा रहा था यह काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 28 Mar 2019, 5:45 PM IST

news

Video: शिक्षकों की शर्मनाक करतूत आर्इ सामने, पढ़ार्इ की जगह बच्चों से करा रहे थे एेसा काम, अब वायरल हुआ वीडियो

ग्रेटर नोएडा।सरकार सर्व शिक्षा अभियान में करोड़ों रुपए खर्च कर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।तो वहीं दूसरी तरफ बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी लेने वाले शिक्षक ही उनके हाथाें में किताब देने की जगह दूसरे काम करा रहे है।ग्रेटर नोएडा के मार्इचा स्कूल में शिक्षकों की एेसी ही करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है।इसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के हाथ में किताब काॅपियों की जगह टीचर्स ने झाड़ू थमा दी है।इतना ही नहीं बच्चें अपना स्कूल आैर क्लास रूम से कचरा उठाते दिख रहे है।

एक तरफ एेसे नारे आैर दूसरी तरह एेसी सच्चार्इ

"पढ़ेगा इंडिया, तो बढ़ेगा इंडिया" और “स्कूल चले हम” का नारा बुलंद सरकार भले ही सरकारी स्कूल के बच्चों को शिक्षित का दम भर रही हो।लेकिन उत्तर प्रदेश के सरकारी स्‍कूलों में शिक्षा की क्‍या हालत है।इसी से लगाया जा सकता है कि यहां बच्‍चों के हाथों में कॉपी-किताब की जगह झाड़ू नजर आ रही है। ऐसा ही एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे ग्रेटर नोएडा के माईचा गांव के पास के सरकारी स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे झाड़ू लगते और कूड़ा उठाते दिख रहे है।सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचते हैं तो उनके हाथ में पेंसिल और कॉपी-किताब की जगह झाड़ू थमा दी जाती है और छात्रों को ही सफाई कर्मी बना दिया जाता है। ऐसे में खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन स्कूलों में किस तरह शिक्षा का बंटाधार किया जा रहा है।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवार्इ

बीएसए बालमुकुद ने कहा कि सोशल मीडिया पर बच्चों के सफार्इ करने का वीडियो सामने आया है।इसकी जांच की जा रही है।स्कूलों में साफ-सफार्इ के लिए रुपये दिये जाते है।इसके बावजूद बच्चों से सफार्इ करार्इ जा रही हैं, तो इसमें जांच के बाद किसी भी शिक्षक व अन्य की गलती मिलने पर कार्रवार्इ की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग