
पुलिस ने रविवार को आजम खान के करीबी रिटायर्ड CO आले हसन खान को गिरफ्तार किया। आले हसन खान सपा सरकार में रामपुर सीओ सिटी थे। आजम खान के साथ कई मुकदमों में आले हसन नामजद भी है। रामपुर के किसानों ने 2019 में आजम खान के खिलाफ अजीमनगर थाने में केस दर्ज कराया था। आजम पर 26 मुकदमे करवाए थे। आजम खान पर जबरन जमीन कब्जा करने और जौहर यूनिवर्सिटी में मिलाने का आरोप लगाया था। इसमें सीओ आले हसन खान का भी नाम था।
CO आले हसन पर किसानों को घर से उठाकर जेल में बंद कर देता था
किसानों ने आरोप लगाया सीओ आले हसन जबरन किसानों को घर से उठाकर जेल में बंद कर देता था। किसानों के साथ मारपीट करताा था। जबरन जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर जमीनों का बैनामा करा दिया था। आले हसन के खिलाफ कई मामले में वारंट भी जारी हुए थे।
कोर्ट तक पैदल ले गई पुलिस
आले हसन को उनके दिल्ली के आवास गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनको रामपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोर्ट में पेश होने से पहले अजीमनगर पुलिस ने गाड़ी को कलेक्ट्रेट चौराहे पर खड़ा कर दिया। इसके बाद आले हसन को पुलिस कलेक्ट्रेट चौराहे से कोर्ट तक पैदल ले गई। इस दौरान आले हसन मीडिया के कैमरे से बचते दिखाई दे रहे थे।
Published on:
08 May 2023 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
