10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azam khan IT Raid: आजम के मंत्री रहते हुए काफी पैसा जौहर यूनिवर्सिटी में डायवर्ट हुआ! दस्तावेज कब्जे में लिए

Azam khan IT Raid: सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी।

2 min read
Google source verification
azam.jpg

Azam khan IT Raid: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमों ने रामपुर में विकास प्राधिकरण, जल निगम, फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट और जिला पंचायत दफ्तर की जांच की। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों का आंदेशै है कि आजम खां मंत्री रहते हुए काफी पैसा जौहर यूनिवर्सिटी में डायवरट ‌किया है। आजम के CA केजी अग्रवाल पर भी ‌शिकंजा कसा गया है। केजी अग्रवाल सहारनपुर में रहते हैं। उनके पास से कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।


आजम खां के बयान लेने के बाद इनकम अधिकारी चले गए
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसर बुधवार को पूर्व मंत्री आजम खां और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। यह छापेमारी रामपुर, लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और मध्य प्रदेश के विदिशा में 21 ठिकानों पर शुरू हुई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सूत्रों ने बताया कि अब तक मिले दस्तावेजों से यह पता लग रहा है कि नगर विकास, पीडब्ल्यूडी और जलनिगम से पैसा डायवर्ट हुआ है। यानी कुछ परियोजनाएं उनके मंत्री रहते हुए शुरू की गईं लेकिन वास्तविक कार्य जौहर यूनिवर्सिटी में हुआ।

यह भी पढ़ें: Azam khan IT Raid: आजम खां के घर 84 लाख नगदी और 2 करोड़ के ज्वेलरी मिले; 8 सौ करोड़ की हेराफेरी आई सामने

बड़े पैमाने पर चंदा भी लिया गया
इसके अलावा इन विभागों के जरिए बड़े पैमाने पर चंदा भी लिया गया हो सकता है। कुछ तथ्यों के मिलने के बाद अब इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सहारनपुर में उनके चार्टेड एकाउंटेंट केजी अग्रवाल के पास से कुछ अहम दस्तावेज शुक्रवार को मिले हैं। इनके आधार पर जांच और सर्च का दायरा और बढ़ा दिया गया है। लखनऊ में आजम खां के करीबी के यहां भी छापेमारी में कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। उनकी जांच पड़ताल मुख्यालय में एक अलग टीम कर रही है। आयकर की टीमें पांच हजार करोड़ का हिसाब तलाश रही हैं। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े इन निवेशों के दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े आय और व्यय के बारे में लम्बे समय से आयकर अफसर छानबीन कर रहे हैं। इस बारे में अब तक हुई पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।