24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, बोले- अखिलेश यादव का दोहर चरित्र है

Rampur News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान की आड़ में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

2 min read
Google source verification
BJP State President Bhupendra Chaudhary News

BJP State President Bhupendra Chaudhary News: रामपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर कटाक्ष किया है। बाल गृह पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को लेकर कहा है कि अखिलेश मठ, मंदिरों का दौरा करते हैं। साथ ही राम मंदिर बनवाने की बात करते हैं। उनका दोहरा चरित्र जनता जानती है। अखिलेश यादव अपना पक्ष स्पष्ट करें।

सरकार के कामकाज की रिपोर्ट है जनता के पास
भूपेंद्र सिंह चौधरी बाल दिवस के मौके पर अनाथ आश्रम पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए देव प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपावली हंसी-खुशी का त्योहार है। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में लोगों के चेहरों पर मुस्कान आए और उनके जीवन में रोशनी हो। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार के कामकाज की रिपोर्ट जनता में है। उसी आधार पर लोगों से वोट मांगने जनता के बीच जाएंगे।

बाल दिवस पर अनाथ आश्रम पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष
अनाथ आश्रम पहुंचने पर भूपेंद्र चौधरी ने बीजेपी का संकल्प बताया। उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर अनाथ आश्रम में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। इसलिए मंत्री, विधायक और सांसद समेत कुपोषण की समस्या पर काम कर रहे संगठन के लिए अनाथ आश्रम में आए हैं। दिवाली के दिन से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयान की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके बयान के विरोध में नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें:बिजनौर में आतिशबाजी करने पर चले लाठी डंडे, महिला समेत तीन घायल

अखिलेश यादव का दोहर चरित्र है- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी
रामपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हिंदू देवी देवताओं, धार्मिक ग्रंथों और साधु संतों को अपमानित करने का आरोप लगाया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी मंदिर बनवाने का आश्वासन देती है। अखिलेश यादव मठ मंदिरों का दर्शन करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव का दोहरा चरित्र जाहिर होता है। दोहरे चरित्र को जनता जानती है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर रुख स्पष्ट करने की मांग की है।


बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग