
Rampur News: कमरे में मिला लेखपाल का शव।
Rampur News Today: रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की रामनाथ कॉलोनी में लेखपाल सुरेंद्र गर्बियाल का शव उनके कमरे में मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेखपाल यहां पर किराये के मकान में अकेले ही रहते थे। पुलिस ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला निवासी सुरेंद्र गर्बियाल लेखपाल के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती कोयला-कोयली क्षेत्र में थी। वह सिविल लाइंस क्षेत्र में की रामनाथ कॉलोनी में पिछले पांच माह से अकेले किराये के मकान में रहते थे। उस मकान के ऊपरी भाग में एक और परिवार भी रहता है।
मकान के ऊपरी भाग में रहने वाले परिवार को लेखपाल के कमरे से बदबू का अहसास हुआ, जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लेखपाल बेड पर मृत पड़े थे। उनका शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा था।
पुलिस ने जानकारी लेने के बाद परिजनों को सूचना दी। काननूगो अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि दिवाली के बाद से लेखपाल को लगातार फोन किया जा रहा था। लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो रहा था। साथ ही क्षेत्र में भी नहीं गए थे।
Published on:
07 Nov 2024 07:57 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
