पावर कॉरपोरेशन का संविदा कर्मचारी बिजली के पोल पर काम कर रहा था अचानक वह तारों में उलझ गया। काफी देर तक वह बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा लेकिन उसके साथियों ने कोई मदद नहीं की। बाद में स्थानीय लोगों ने अपनी जान पर खेलकर उसे बचाने की कोशिश की और कामयाब हो गए। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।