25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना पॉजिटिव युवक का हाईवाेल्टेज ड्रामा, एम्बुलेंस में बैठाने के लिेए लगे दस लाेग

Highlights कोरोना रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी इलाज के लिए नहीं जा रहा था राेगी, दस लाेगाें ने पकड़कर एम्बुलेंस में बैठाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 8 Jun 2020, 10:29 PM IST

img-20200608-wa0039.jpg

रामपुर । कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में साेमवार काे एक कोरोना पॉजिटिव ने जमकर हंगामा काटा। COVID-19 virus की रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी यह अपना इलाज कराने के लिए नहीं जाना चाहता था। बाद में दस लोगों ने इसे पकड़कर एम्बुलेंस में बैठवाया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ने अपनी सीमाएं खोली, नोएडा में वाहनों को बिना पास के अनुमति नहीं

दरअसल स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस में इसे कोरोना सेंटर ले जाना चाहती थी और युवक जाना नही चाहता था। इसी बात को लेकर काफी देर तक युवक ने हंगामा काटा। हाईवाेल्टेज ड्रामे के बाद कई बड़े नेताओं से भी स्वास्थ विभाग के अफसरों से बात कराई। इसके बाद भी जब युवक तैयार नहीं हुआ ताे स्वास्थ विभाग की टीम ने पुलिस बुला ली। इस दौरान युवक समेत उसके पूरे परिवार को करीब दस लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस में बैठाया।

यह भी पढ़ें: नाेएडा: अचानक दाैड़ती कार बन गई आग का गाेला, पिता पुत्र ने दाैड़कर बचाई जान

साेमवार काे जिले में कोरोना के दो नए मरीज मिले, हालांकि राहत की बात यह रही कि दो पुराने मरीज ठीक भी हाे गए। पुराने मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि तीन जून को भेजे सेंपल की ज्यादातर रिपोर्ट रविवार को मिल गई थी। कुछ सेंपल की रिपोर्ट पेंडिंग थी जो सोमवार को मिली। इनमें 10 निगेटिव हैं, जबकि दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले युवकों में एक थाना सिविल लाइन्स के गोवन कालोनी का है, जो कुवैत से आया था। दूसरा युवक शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया का है। वह हरियाणा से आया था। दोनों होम क्वारंटीन थे। रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों संक्रमितों को जौहर यूनिवर्सिटी में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग