9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rampur Crime: रामपुर में रंजिश के चलते जानलेवा हमला, बाइक सवार को रास्ते में रोककर फायरिंग, प्रधान सहित 8 लोगों पर आरोप

Rampur Crime: रामपुर जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रंजिश के चलते बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों पर तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Deadly attack due to rivalry in Rampur

Rampur Crime Today: रामपुर में रंजिश को लेकर बाइक सवार दो युवकों पर हथियारों के बल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बाइक सवार दो युवकों को रास्ते में घेर कर प्रधान सहित 8 लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दौरान एक युवक के पैर और दूसरे के कमर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार होकर आए हमलावर खुद को घिरा देख मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी तौफिक और फुरकान बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद जा रहे थे। रास्ते में मंसूरपुर बाईपास पर चार बाइको पर सवार होकर आए आठ हमलावरों ने दोनों पर फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई और घायलों से पूछताछ की। पूछताछ में घायलों ने बताया की रंजिश के चलते रायपुर गांव के प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की है। वहीं दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले मोहर्रमों के दौरान फायरिंग होने की बात सामने आई है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग