
होली का जश्न मनाते हुएं पूर्व केंद्रीय मंत्री
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने होली मिलन समारोह में अपने आवास पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बलदेव औलख और भाजपा नेताओं और मस्लिमों के साथ जमकर होली खेलीष। साथ ही एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मिलन का त्यौहार है समाज के सभी वर्गों को समझ और संदेश देता है। वो सौहार्द और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने आगे कहा कि आज पूरी दुनिया भारत धाग और धमक को स्वीकार कर रही है, इसी संस्कार और संस्कृति का परिणाम है।
भारत को बदनाम करने का प्रयास नकवी
उन्होंने आगे कहा कि देश में जनता द्वारा बार-बार परास्त किए गए लोग पॉलिटिकल पाखंड की अंतरराष्ट्रीय संस्था बनकर भारत को बदनाम करने के प्रयास में लगे हैं। देश में पब्लिक से पिटे प्लेयर्स विदेश में पॉलिटिकल पाखंड का पराक्रम कर रहे हैं। डायनेस्टी पर खतरे को डेमोक्रेसी पर खतरा बताकर देश के मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक प्रतिबद्धताओं पर पलीता लगाने की सियासी साजिश के सूत्रधार बन रहे हैं।
नकवी ने राहुल गांधी के इस बयान पर दी प्रतिक्रिया
मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा कि परिवार तंत्र को प्रजातंत्र समझने वाले लोग इसी तरह की बयान देकर बहादुरी करते हैं।
आज देश में परिवार तंत्र को पछाड़कर प्रजातंत्र का प्रभावी माहौल बना है,जो लोग आज तक डायनेस्टी से डेमोक्रेसी को डॉमिनेट करते रहे हैं।
वह आज परिवारवाद के पस्त माहौल को प्रजातंत्र के साथ जोड़कर अपने परिवारवाद को न्यायोचित ठहराने की कोशिश कर रहे हैं,वह आज डायनेस्टी की डिफीट को डेमोक्रेसी के साथ रिपीट कर रहे हैं।
विरोधी पार्टियों पर जमकर किया कटाक्ष
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा सकारात्मक परिवर्तन से परेशान सांप्रदायिक सियासत और खानदानी विरासत बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात यह है कि कांग्रेस और उनके साथियों की जमीन बंजर है फिर भी उनके हाथों में बकवास बहादुरी का खंजर है।
देश को बदनाम और मोदी पर हमला करने के पाखंडी प्रयासों में परास्त लोग अब विदेशों में देश के खिलाफ दुष्प्रचार का दंगल कर रहे हैं।एक के बाद एक जनता द्वारा नकारे जाने के बावजूद ऐसे लोग इस बात को नहीं समझ पा रहे हैं और न ही स्वीकार कर पा रहे हैं। जनता उनकी नकारात्मक सोच को बार-बार स्वाहा कर रही है। उन्होंने कहा रस्सी जल रही है फिर भी बल नहीं जा रहा है।
Published on:
05 Mar 2023 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
