
राकेश टिकैत
यूपी के रामपुर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि विपक्ष डरा हुआ है। डरा हुआ विपक्ष तानाशाह को जन्म देता हैं। देश में अब सच बोलना अपराध हो गया है। बड़े पूंजीवादियों और कारोबारियों के गिरोह ने देश पर कब्जा कर लिया है। सरकारें और पुलिस उन्हीं के इशारों पर अब काम कर रही हैं। पूंजीवादियों ने एक राजनीतिक दल बनाया और उसके माध्यम से देश पर कब्जा किया है।
2032 तक मौजूदा सरकार को हो जाएगा पतन
राकेश टिकैत ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2032 के बाद मौजूदा सरकार का पतन शुरू हो जायेगा। अभी अगले 8 साल तक ये किसानों पर झूठे मुकदमे लगाते रहेंगे। उन्हें जेल में डालते रहेंगे। किसानों को कमजोर करने का काम करेंगे। किसानों को जमीन बचाने के लिए भी आंदोलन करने होंगे। इसलिए किसानों को संगठित होने की जरूरत है।
पूंजीवादी गैंग के राजनीतिक पार्टी ने देश पर किया कब्जा
किसान नेता ने आगे कहा कि पूंजीवादियों के गैंग की एक राजनीतिक पार्टी ने भारत देश पर कब्जा कर लिया है। उनका प्लान देश की 80 प्रतिशत जमीन बड़े कारोबारियों के पास पहुंचाने की है।किसानों पर केस दर्ज कर सरकार दबाव बनाने का काम करती है। देश को बड़े आंदोलन की जरूत है। जनता एक साथ खड़ी होकर आंदोलन करेगी वह समय भी आयेगा। जनता संघर्ष की ओर जाएगी उसका समय अब दूर नहीं है।
Published on:
27 Jan 2024 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
