
Rampur News In Hindi: रामपुर के जिला अस्पताल के टीवी वार्ड के स्टोर में अचानक आग भड़क उठी। इससे अस्पताल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे। बाद में दमकलकर्मियों को बुलाया गया।
जिला अस्पताल परिसर में ही टीवी वार्ड का स्टोर है। शनिवार सुबह अचानक उससे तेज धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते भीषण आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। बाद में दमकलकर्मियों को बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Published on:
18 May 2024 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
