
उत्तर प्रदेश के रामपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिरफिरे प्रेमी ने पहले प्रेमिका की मांग भरी फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सिरफिरा आशिक यहीं नहीं रुका, प्रेमिका की हत्या के बाद उसने नाटकीय ढंग से आत्महत्या का प्रयास किया।
यूपी के रामपुर जिले में मोहब्बत के सनसनीखेज तरीके से अंत की कहानी सामने आई है। इस कहानी में विलेन का किरदार सिरफिरे आशिक ने ही निभाया। उसने पहले अपनी प्रेमिका को जबरन गन्ने के खेत में खींचकर ले गया। वहां जाते ही उसकी मांग भर दी। प्रेमिका ने इसका विरोध कर दिया तो उसका दुपट्टे से गला घोट दिया।
एक ही गांव के थे प्रेमी प्रेमिका
घटना रामपुर के बिलासपुर कोतवाली के मनिहारखेड़ा गांव की है। इस गांव में 18 साल के राजवीर का गांव की ही 15 साल की पिंकी प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिजनों ने पिंकी की शादी कहीं और तय कर दी थी।
प्रेमिका कहीं और करना चाहती थी शादी
प्रेमी राजवीर पिंकी पर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन पिंकी का कहना था की उसके घरवाले जहां कहेगे वह वो शादी करेगी। सोमवार के दोपहर पिंकी बाहर से घर आ रही थी तभी राजवीर ने उसका रास्ता रोक लिया। राजवीर पिंकी को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और उसकी मांग भर दी।
विरोध करने पर की हत्या
पिंकी के विरोध करने पर राजवीर ने पहले उसके चेहरे पर कई बार ब्लेड से वार किया और फिर दुपट्टे से उसका गला दबा कर मार डाला। इसके बाद 50 मीटर दूर एक पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। गांव वालो ने इसकी खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उससे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Published on:
06 Jun 2023 11:17 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
