19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uttar Pradesh Weather: शीतलहर के बीच दिनभर छाया रहा कोहरा, ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त

Rampur, Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश के रामपुर समेत अधिकांष जिलों में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहा। हालांकि कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए सूर्य के दर्शन जरूर हुए। लेकिन उससे ठंड के सितम पर कोई असर नहीं दिखा।

less than 1 minute read
Google source verification
Fog remained throughout day amid cold wave in Rampur Weather

Rampur Weather: रामपुर में शीतलहर के बीच दिनभर छाया रहा कोहरा..

Uttar Pradesh Weather Today: यूपी के रामपुर में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाये रहे। बीते दो दिनों की अपेक्षा रामपुर में बुधवार को गलन और बढ़ गई। इससे लोगों का हाल बेहाल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों तक शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त

शीतलहर के बीच कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और शीतलहर चली। जिससे ठंड बेकाबू होती नजर आई। गलन और ठिठुरन ने लोगों को परेशान किया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 तो अधिकतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, शाम होते ही ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

यह भी पढ़ें: यूपी के इन जिलों में दो दिन कोल्ड-डे का अलर्ट, जानें आसपास के जिलों के मौसम का हाल

शाम होते बढ़ सर्दी का सितम

दिनभर 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हवा चली। बादल छाए रहने से धूप गायब रही और शीतलहर भी चली। जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया। ठंड में जकड़े लोग खुद को गर्म कपड़ों से ढककर निकले। वहीं, दुपहिया वाहन चालकों ने भी खुद को सुरक्षित रखने के लिए गर्म कपड़ों से ढके रखा। शाम होते-होते सर्दी का सितम और बढ़ गया।