
वन विभाग ने रामपुर में अवैध खैर की लकड़ी के तस्कर पकड़े..
Rampur News Hindi: यूपी के रामपुर में वन विभाग की टीम ने शिकारपुर बल्ले पर अवैध खैर की लकड़ी के परिवहन का बड़ा भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें से 84 खैर के गोटे बरामद किए गए।
कैंटर चालक के पास लकड़ी के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए हैं। बरामद की गई खैर की लकड़ी की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।
वन विभाग की टीम ने कैंटर को स्वार कोतवाली में खड़ा करवा दिया है और चालक को पुलिस कस्टडी में सौंप दिया गया है।
वन विभाग अवैध लकड़ी तस्करी के इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रहा है। खैर की लकड़ी का परिवहन प्रतिबंधित है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी जारी है।
Updated on:
21 May 2025, 10:41 AM IST
Published on:
21 May 2025, 10:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.