17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस का दरोगा दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा

UP News: यूपी के रामपुर में तैनात दरोगा ओमकार नाथ को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी को तुरंत अजीमनगर थाने ले जाकर मामला दर्ज किया गया और निलंबित कर दिया गया। जांच अभी जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
up rampur Inspector bribery caught

यूपी पुलिस का दरोगा दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार..

Inspector Arrested Taking Bribe: यूपी के रामपुर जिले के स्वार कोतवाली में तैनात दरोगा ओमकार नाथ को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) मुरादाबाद यूनिट की टीम ने योजना बनाकर दरोगा को मिशन शक्ति केंद्र के कमरे में दबोचा। आरोपी को तुरंत थाना अजीमनगर ले जाकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

शिकायतकर्ता ने किया खुलासा

दरोगा ओमकार नाथ पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता यशवीर सिंह के पक्ष में रिपोर्ट देने के नाम पर रिश्वत की मांग की। यशवीर सिंह और उनकी पत्नी पूजा रानी के बीच चल रहे विवाद की जांच दरोगा ने की थी। इसके बाद भी उन्होंने 10 हजार रुपये की रिश्वत देने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने सारी बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और एंटी करप्शन मुरादाबाद को शिकायत दी।

एंटी करप्शन की टीम ने बनाया जाल

एंटी करप्शन की इंस्पेक्टर राखी के नेतृत्व में टीम ने योजना के तहत दोपहर लगभग एक बजे स्वार कोतवाली पहुंचकर मिशन शक्ति केंद्र के कमरे में दरोगा को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। टीम ने आरोपी को तुरंत थाना अजीमनगर ले जाकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

आरोपी दरोगा का परिचय

दरोगा ओमकार नाथ हरदोई जिले के मूल निवासी हैं। उनका परिवार फिलहाल इज्जतनगर थाने के पास आशुतोष सिटी होटल ग्रीन लेवल के पीछे रह रहा है। ओमकार नाथ की पुलिस सेवा लगभग चार साल की रही है और उनकी सेवानिवृति 30 सितंबर 2030 को है।

अभियोग पंजीकरण और निलंबन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि यशवीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एंटी करप्शन टीम कर रही है। आरोपी दरोगा ओमकार नाथ को निलंबित कर दिया गया है और मामला एंटी करप्शन थाने को स्थानांतरित किया जा रहा है।