7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर में कुर्सी काे लेकर बीच सड़क पर संग्राम, जमकर चले लात-घूसे

सड़क पर कुर्सी बिछाने काे लेकर दाे पक्षों में सरेआम झगड़ा हाे गया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने कई लाेगाें को गिरफ्तार किया।

2 min read
Google source verification
rampur.jpg

रामपुर ( rampur ) मामूली बात काे लेकर हुए विवाद के बाद बीच सड़क लाेगाें के बीच जमकर लातघूंसे चले। सिर्फ लात घूसे ही नहीं एक दूसरे पर कुर्सियों से भी प्रहार किया गया है। बीच सड़क झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे कई युवकों को हिरासत में लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें: Bala subrahmanyam के अस्वस्थ होने पर फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा चिंतित, ईश्वर से की स्वस्थ होने की कामना

कोतवाली सिविल लाइंस इलाके के राधा कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग नैनीताल -दिल्ली 87 के लिंक रोड राधा सड़क पर अचानक से दो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी । यहां लड़ रहे लाेगाें काे देखने वालों की भीड़ इकट्ठा हाे गई लेकिन किसी ने भी इन्हे छुड़ाने की काेशिश नहीं की। बाद में पहुंची पुलिस ने झगड़ रहे लाेगाें काे हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: धर्मिक स्थलों पर ताले पड़ने से अगरबत्ती बेचने वाले राजस्थान के परिवारों के सामने राेटी का संकट

थाना सिविल लाइंस की राधा कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि एक पक्ष का घर सड़क किनारे हैं। दूसरे पक्ष का घर गली के अंदर है। सड़क किनारे वाले पक्ष के कुछ लोग कुर्सियां डाल कर बाहर अपने गेट पर बैठ जाते थे। इसी को लेकर गली के अंदर रहने वाला दूसरा पक्ष मना करता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और वह कहासुनी मारपीट में बदल गई।

यह भी पढ़ें: 6 हजार में यूपी बोर्ड के फेल छात्रों को 70 फीसदी नंबर देने की बातचीत का ऑडियो वायरल

काफी देर तक जब मारपीट करने वाले लोग समझाने पर नहीं माने तो ऐसे में एक शख्स ने पुलिस को फोन कॉल करके बुला लिया। पुलिस दोनों पक्षों के एक एक युवक को थाने ले गई है। थाना सिविल लाइंस कोतवाल बृजेंद्र ने बताया कि दाेनाें पक्षों से पूछताछ की जा रही है। दाेनाें पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।