7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर में एसपी आवास के पास चेन स्नेचिंग, फिर जो हुआ… थर-थर कांप उठा बदमाश!

Ramapur Chain Snatching: यूपी के रामपुर में एसपी आवास के पास स्कूटी सवार महिला की चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी गुफरान उर्फ गुप्पी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
ramapur chain snatching police arrest

रामपुर में एसपी आवास के पास चेन स्नेचिंग..

Police Encounter Arrest: रामपुर शहर में 31 मार्च की रात एक महिला की स्कूटी से सोने की चेन खींचने की घटना ने पुलिस के लिए चुनौती पेश की थी। मुहल्ला बजरिया खानसामा की रहने वाली अनीता अपनी बेटियों मानसी और पूनम के साथ खरीदारी करके लौट रही थीं। इसी दौरान कचहरी चौराहे से पहले उनकी स्कूटी के बराबर से एक बाइक गुजरी। बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली।

एसपी आवास के पुलिसकर्मी बने घटना के साक्षी

महिला की चिल्लाहट सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। इसी बीच, एसपी आवास की छत पर बने मोर्चे में पहरा दे रहे पुलिसकर्मी ने शोर सुना और तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइंस कोतवाली की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और तुरंत जांच शुरू की।

कैमरे में कैद हुआ चेन स्नेचर का चेहरा

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। कैमरे में बाइक सवार बदमाश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और इलाके में संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखने लगी।

मुठभेड़ और गिरफ्तार

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि सोमवार रात आरोपी गुफरान उर्फ गुप्पी फिर किसी घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने उसकी जानकारी पाते ही धरपकड़ के लिए अभियान शुरू किया। आश्रम पद्धति मोड़ पर पुलिस और बाइक सवार बदमाश आमने-सामने आए। आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी, जो सिपाही राजीव के पास से निकल गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे बदमाश के पैर में चोट लगी।

मिली सोने की चेन, तमंचा और चोरी की बाइक

घायल बदमाश संभल जिले के थाना नखासा के हिंदूपुरा खेड़ा दीपा सराय का निवासी गुफरान उर्फ गुप्पी है। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से सोने की चोरी की चेन, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

पुलिस की अपराधियों पर कड़ी नजर

घटना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने रातभर की छानबीन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी गुफरान उर्फ गुप्पी को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य संभावित घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच जारी है। इसके अलावा, पुलिस ने यह भी कहा कि शहर में इस तरह की चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों को रोका जा सके।