
Rampur News: रामपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभाजन की विभिषिका को याद किया गया। बंटवारे के दर्द को याद कर लोगों की आंखें नम हो गई। रामपुर में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि देश ने स्वतंत्रता के जश्न के साथ ही बंटवारे का दंश भी झेला है। उस वक्त मजहब की राजनीति ने हिंदुस्तान को दो धर्मों के बीच खड़ा कर दिया था, जिसका फायदा कांग्रेस उठाती रही और वर्तमान पीढ़ी को इसके बारे में नहीं बताया गया। इसी वजह से देश में तुष्टिकरण की राजनीति का जन्म हुआ और गरीबों का धर्म के आधार पर शोषण हुआ।
आज भाजपा सरकार ने देश को विभाजन की उस विभीषिका को सबके सामने रखकर वास्तविकता से रूबरू कराने का प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभाजन की विभीषिका पर चंपा कुंवरि धर्मशाला में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में मोहित बेनीवाल ने विभाजन का दर्द सुनाया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन में दो धर्मों के बीच जो फासला पैदा किया गया था, उसका उददेश्य शासन करना ही था, लेकिन, आजादी की दहलीज पर खड़े भारत में मजहब के आधार पर अखंड भारत को दो देशों में बांट दिया। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने भी विभाजन की विभीषिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कांग्रेस की नीतियों की जमकर आलोचना की।
तिरंगा थामकर निकाली मौनव्रत यात्रा
भारतीय जनता पार्टी की ओर से हाथों में तिरंगा थामकर मौनव्रत यात्रा निकाली गई। स्टार चौराहे से शुरू हुई इस यात्रा का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल के नेतृत्व में सांसद घनश्याम सिंह लोधी, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, शहर विधायक आकाश सक्सेना, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने किया। गांधी समाधि पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ।
Published on:
15 Aug 2023 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
