
जन्मदिन पर नामांकन दाखिल करने से पहले जया प्रदा ने कही ये बड़ी बात
रामपुर: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज नामांकन कराने वाले उम्मीदवारों में रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। क्यूंकि उनका सीधा मुकाबला सपा के कद्दावर नेता आज़म खान से है। लेकिन नामांकन के साथ ही आज जया प्रदा का जन्मदिन भी है और नामांकन से पहले उन्होंने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और कहा कि ये आज मेरे लिए बड़ी ही ख़ुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे उम्मीदवार बनाया है और मैं अब जनता से अपने लिए मदद मांगने आई हूं।
Video: जया प्रदा को भाजपा ने उनके जन्मदिन पर दिया नायाब तोहफा
तीसरे चरण में है मतदान
वेस्ट यूपी में रामपुर के साथ ही मुरादाबाद संभल पर भी तीसरे चरण में मतदान 23 अप्रैल को है। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया चार अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। लेकिन इस बार चुनावी की लड़ाई का असल मजा रामपुर में देखने को मिलेगा। जया प्रदा जहां सपा से नहीं बल्कि अब भाजपा से आज़म खान के मुकाबले मैदान में है। आज़म खान पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
जनता देगी आशीर्वाद
जया प्रदा ने आज अपने जन्मदिन को नामांकन के लिए चुना। वो इसे भाग्यशाली मानती हैं। उन्होंने कहा भी कि भगवान की तरह जनता भी मुझे आशीर्वाद देगी।
Updated on:
03 Apr 2019 10:25 am
Published on:
03 Apr 2019 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
