
Lok Sabha Election: जीत का रिकॉर्ड बना चुका सपा का यह कद्दावर विधायक अब देगा कांग्रेस की 'बेगम' को टक्कर!
रामपुर। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। इन्हीं में से कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्होंने खुद ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इन्हीं में से एक समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता भी हैं, जो एक ही सीट पर नौ बार विधायक बनकर रिकॉर्ड बना चुके हैं। माना जा रहा है कि उनका सामना लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की 'बेगम' से हो सकता है।
आजम का गढ़ माना जाता है रामपुर को
हम बात कर रहे हैं पूर्व मंत्री आजम खान की। रामपुर से नौ बार विधायक बन चुके आजम खान अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह इस बारे में ऐलान भी कर चुके हैं। रामपुर को अजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां से उन्हें हराना बहुत मुश्किल है। इससे पहले वह दो बार यहां से फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा को भी सांसद बनने में मदद कर चुके हैं। आजम 1980 से अब तक 9 बार रामपुर पिवधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि, बीच में एक बार 1996 के विधानसभा चुनावों में उन्हें कांग्रेस के अफरोज अली खान से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उसके बाद उन्हें कभी हार नहीं झेलनी पड़ी। आजम खान चार बार सपा के टिकट पर विधायक बने हैं।
सबसे पहले जनता पार्टी से जीते थे चुनाव
आजम खान सबसे पहले 1980 में जनता पार्टी से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 1985 में उन्होंने लोक दल से चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके बाद उन्होंने अगले दोनों चुनाव जनता दल के टिकट पर जीते। फिर उन्होंने सपा का दामन थाम लिया और 1993 में जीत हासिल की। 1996 के चुनाव में हार के बाद वह लगातार रामपुर से जीतते रहे।
बेटा है स्वार टांडा से विधायक
आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम रामपुर लोकसभा क्षेत्र की स्वार टांडा विधानसभा सीट से विधायक हैं। सपा और सपा और बसपा गठबंधन के बाद अब रामपुर लोकसभा सीट सपा के खाते में जा सकती है। इसकी एक वजह यहां पर आजम खान का दबदबा भी है। ऐसे में टिकट के दावेदारों में बस उनका ही नाम चल रहा है।
भाजपा के ये हैं दावेदार
रामपुर में अभी वर्तमान में भाजपा सांसद डॉ. नेपाल सिंह हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. नेपाल सिंह केवल दो फीसदी वोटों से जीते थे। पिछले चुनाव में सपा के नसीर खान दूसरे नंबर पर रहे थे। भाजपा की तरफ से श्यामलाल एडवोकेट, पूरनलाल लोधी, आकाश हनी, सौरभ पाल और प्रशांत लोधी दावेदारी जता रहे हैं।
कांग्रेस से बेगम नूरबानो का नाम
पूर्व सांसद बेगम नूरबानो भी कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उनके अलावा प्रदेश महासचिव मतिर्रहमान उर्फ बबलू और पूर्व विधायक संजय कपूर भी यहां से रेस में हैं।
Published on:
09 Feb 2019 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
