
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी राजनीतिक कर्मभूमि रामपुर में शुक्रवार को देश के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। इस दौरान यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद तीनों अमृत सरोवर में नौका विहार का आनंद उठाया। इसके बाद वहां मौजूद चाट के ठेले वाले से मंत्रियों ने गोल गप्पे खाए। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री के साथ देश के पहले अमृत सरोवर का लोकार्पण पटवाई में किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री का सपना आज साकार हुआ है। ये अमृत सरोवर एक तरफ जहां पर्यावरण की रक्षा करेगा तो वहीं जल संरक्षण का भी काम करेगा। इसके साथ ही लोगों के आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। यूपी का जल शक्ति मंत्रालय अब उत्तर प्रदेश के हर जिले में ऐसे सरोवर बनाएगा।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारे अधिकारियों और समाज के प्रयास से यहां के लोगों के लिए यह अमृत सरोवर बनाया गया है। अमृत सरोवर को लेकर प्रधानमंत्री ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में यहां के लोगों और अधिकारियों को बधाई दी थी। आज मैं सभी को बधाई देता हूं, जिन्होंने मोदी-योगी के सपनों को साकार करने की पूरी कोशिश की है। उत्तर प्रदेश में ऐसे ही अमृत सरोवर बनाने का प्रयास करूंगा।
डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने की थी पहल
बता दें कि दो सप्ताह पहले ही जल शक्ति मंत्री पटवाई आए थे और भ्रमण करके गए थे। वहीं शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के संग उन्होंने अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। बता दें कि पटवाई कस्बा है और तहसील शाहबाद का पिछड़ा इलाका है। पहले यहां गंदगी का अंबार लगा रहता था। लोगों ने यहां कब्जे जमा रखे थे। तत्काल डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कब्जा हटवाया और फिर सुंदर सा तालाब और अब देश का नम्बर वन अमृत सरोवर बन गया।
लोग बिता सकेंगे समय
इलाके के लोगों का कहना है हमारे लिए यह बहुत अच्छा है। अब यहां साफ सफाई रहेगी। पर्यावरण बेहतर होगा। जल संरक्षण को मदद मिलेगी। लोग यहां आकर समय बिता सकेंगे।
Published on:
13 May 2022 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
