
ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा और अमित शाह को लेकर कह दी ऐसी बात, अब हर जगह हो रही चर्चा, देखें वीडियो
रामपुर। अपने विवादित बयानों के लिये मशहूर नेता और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बड़ा भाई है और हमारी पार्टी छोटा भाई। हमारी दो बार अमित शाह से फोन पर बात हुई है। उन्होंने हमसे वादा किया है अमित जी जरुर हमारी बातें मांनेंगे। भारतीये सेना ने जो पाक में किया उस पर मुझे गर्व है हर भारतीय यही चाहता था। मैं उनके इस कार्य को लेकर सैल्यूट करता हूँ।
उन्होंने कहा कि मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं गरीब पिछड़ों के आरक्षण को लेकर उस पर अमल करवाने के लिए कार्य करूँ। ये मैं कर भी रहा हूँ। इस बाबत अमित शाह से 20 मार्च 2018 को बात हुई थी। इसके बाद 11 अप्रैल 2018 को भी बात हुई। उन्होंने हमसे कहा था कि वह हमारी आरक्षण की मांग को बात मानेंगे।
राजभर ने कहा कि सरकार कहती है कि सबका साथ सबका विकास। उसी कड़ी में जो शेष जातियां हैं, जो मजबूत जातियां हैं, वह आरक्षण का लाभ ले चुकीं हैं। उस पर एक कमेटी बनाई गई है। योगेंद्र प्रताप के नेतृत्व में उसकी रिपोर्ट भी अक्टूबर में आ गई। बावजूद इसके, यह लागू नहीं हुआ। जिसके चलते लोगों में रोष है।
Published on:
27 Feb 2019 02:53 pm
