17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP By Election Result: यूपी की इस सीट पर सपा बड़ी जीत की ओर, भाजपा को लगेगा बड़ा झटका!

Highlights Uttar Pardesh की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आने लगे हैं रुझान Rampur और Gangoh में BJP को झटका लगता दिख रहा है बसपा के उम्‍मीदवार जुबेर मसूद की हालत ज्‍यादा खराब

less than 1 minute read
Google source verification
akhilesh_yadav.jpg

Akhilesh Yadav

रामपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pardesh) की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझान आने लगे हैं। इनमें रामपुर (Rampur) और गंगोह (Gangoh) में भाजपा (BJP) को झटका लगता दिख रहा है। रामपुर में तो समाजवादी पार्टी (samajwadi party) जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, जबक‍ि गंगोह में कांग्रेस (Congress) बढ़त बनाए हुए हैं। दोनों ही जगहों पर फिलहाल भाजपा को झटका लगता दिख रहा है।

रामपुर में 11 राउंड की मतगणना हो चुकी है। अब वहां पर आजम खान की पत्‍नी एवं सपा उम्‍मीदवार डॉ. तंजीम फातिमा 31807 वोटों के साथ आगे चल रही हैं, जबक‍ि भाजपा के भारत भूषण गुप्‍ता उनसे 14214 वोटों से पीदे चल रहे हैं। इनके अलावा यहां पर बसपा के उम्‍मीदवार जुबेर मसूद की हालत ज्‍यादा खराब दिख रही है।

Rampur By Election: 11 राउंड के बाद

तंजीम फातिमा (सपा)- 31807

अरशद अली गुड्डू (कांग्रेस)- 1950

ज़ुबैर मसूद खान (बसपा)- 539

भारत भूषण गुप्ता (भाजपा)- 17593

Gangoh By Election: 12 राउंड के बाद

नोमान मसूद (कांग्रेस)- 31588

कीरत सिंह (बीजेपी)- 23957

इंद्रसेन चौधरी (सपा)- 21007

इरशाद (बसपा)- 12175

कुल मतदान - 90180