
Akhilesh
रामपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। रामपुर (Rampur) और गंगोह (Gangoh) सीट पर भी 21 अक्टूबर (October) को मतदान हुआ था। इनमें रामपुर में सपा (Samajwadi Party) प्रत्याशी डॉ. तंजीम फातिमा ने भाजपा (BJP) प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की है। यहां से भाजपा ने भारत भूषण गुप्ता को टिकट दिया था।
नौ बार विधायक रह चुके हैं आजम खान
रामपुर में सपा नेता आजम खान (Azam Khan) का दबदबा रहा है। वह यहां से नौ बार विधायक रह चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में वह रामपुर से सांसदी के लिए मैदान में उतरे थे। उनके सामने भाजपा ने जया प्रदा (Jaya Prada) को टिकट दिया था लेकिन आजम खान का जादू बरकरार रहा। सांसद बनने के बाद आजम खान ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आजम खान के खिलाफ ताबड़तोड़ केस भी दर्ज किए गए। उनके खिलाफ बकरी चोरी और भैंस चोरी समेत कई गंभीर आरोपों में 80 से ज्यादा केस दर्ज किए गए।
आजम की पत्नी को दिया था टिकट
उपचुनाव में रामपुर सदर सीट से सपा ने आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा को टिकट दिया था। तंजीम फातिमा इस समय राज्यसभा सांसद हैं। वहीं, भाजपा ने यहां से भारत भूषण गप्ता को मौका दिया था। भाजपा ने जीत के लिए यहां पूरा जोर लगा दिया था। खुद भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने जनसभा की थी। उन्होंने 18 अक्टूबर को जनसभा करके आजम खान का नाम लिए बगैर उन पर जमकर निशाना साधा था। योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के नानौता में भाजपा के कीरत सिंह के लिए जनसभा की थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 19 अक्टूबर को तंजीम फातिमा के समर्थन में जनसभा की थी। अखिलेश यादव ने पूरे उत्तर प्रदेश में केवल रामपुर सीट के लिए जनसभा की थी।
सपा का जलवा रहा कायम
गुरुवार को आए चुनाव परिणाम ने एक बार सपा का जलवा कायम रखा। अखिलेश यादव की यूपी में केवल एक जनसभा और आजम खान का जादू रिजल्ट में साफ तौर पर दिखा। मतगणना में सपा उम्मीदवार डॉ. तंजीम फातिमा ने भाजपा के प्रत्याशी भारत भूषण गप्ता को 7589 वोट से हरा दिया।
Rampur By Election Result
डॉ. तजीन फातिमा (सपा)- 78815
भारत भूषण (भाजपा)- 71226
अरशद अली खान (कांग्रेस)- 4159
जुबैर मसूद खान (बसपा)- 3435
नोटा- 1289
कुल मतदान- 160836
कुल राउंड- 31
Updated on:
24 Oct 2019 04:02 pm
Published on:
24 Oct 2019 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
