
रामपुर में दिल दहला देने वाला हादसा..
Rampur Accident News: रामपुर के मसवासी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हाईवे किनारे कार की स्टेपनी बदल रहे एक युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम फलौदा निवासी 30 वर्षीय नितिन त्यागी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नितिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे और रास्ते में यह दर्दनाक घटना हो गई।
जानकारी के अनुसार, मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव पट्टीकलां स्थित सिंह ढाबे के पास उनकी कार अचानक पंक्चर हो गई। इसके बाद नितिन ने हाईवे किनारे कार खड़ी कर स्टेपनी बदलना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
डंपर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नितिन त्यागी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। आसपास मौजूद लोग हादसे की भयावहता देखकर सहम गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को संभाला। पुलिस ने डंपर और उसके चालक को कब्जे में लेकर हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के समय नितिन की पत्नी और बेटा कार से कुछ दूरी पर टहल रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई। यदि वे उस समय कार के पास होते तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Published on:
21 Apr 2026 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
