1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर के नवाब खानदान ने वोट डालकर बताया, केंद्र में किसकी सरकार बनेगी

बेगम नूरबानो के परिवार के ही नवाब फैजुल्ला अली ने की थी रामपुर की स्थापना बेटे नावेद मियां, बहू और पोते के साथ पहुंची थीं मतदान करने कहा- इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बन रही है

2 min read
Google source verification
rampur

रामपुर के नवाब खानदान ने वोट डालकर बताया, केंद्र में किसी सरकार बनेगी

रामपुर। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने मंगलवार को अपनी रॉयल फैमिली के सदस्यों के साथ जिला पंचायत भवन बूथ पर मतदान किया। बेगम नूरबानो ने पत्रिका को बताया कि इस बार रामपुर में बड़ा बदलाव होगा। कांग्रेसियों में उत्साह है। युवक, युवती, महिला और बुजुर्ग मतदान के लिए यहां आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:रामपुर के डीएम ने आजम खान को बोला- थैंक्‍यू, जानिए क्‍यों

परिवार के कई लोग बने सांसद

रामपुर जिले की स्थापना बेगम नूरबानो के परिवार के ही नवाब फैजुल्ला अली ने की थी। नावाबी के दौरान रामपुर स्टेट होता था। यहां पर हाईकोर्ट भी लगा करती थी। बाद में इस परिवार के कई लोग सांसद बने। खुद बेगम नूरबानो यहां दो बार सांसद बनी हैं। उनके बेटे काजिम अली खान उर्फ नावेद मियां स्वार टांडा से विधायक रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में नावेद मियां को आजम खान के बेटे अब्दुला आजम ने हरा दिया था। उधर, उनकी मां बेगम नूरबानो भी पिछली बार चुनाव में हार गई थीं।

यह भी पढ़ें: भाजपा को हराने की अपील करने वाले मुस्लिम पर कांग्रेस उम्‍मीदवार ने दर्ज कराया मुकदमा, जानिए क्‍यों

ये भी पहुंचे वोट देने

बेगम नूरबानो अपने बेटे नावेद मियां, बहू और पोते के साथ पोलिंग स्टेशन पर पहुंची थीं। उनके साथ में नगर कांग्रेस अध्‍यक्ष मामून खान भी मौजूद रहे। मतदान के बाद बेगम नूरबानो ने कहा कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बन रही है। संजय कपूर इन नेताओं को हरा रहे हैं। रामपुर में तहजीब की जुबान होती थी लेकिन आजम खान व जया प्रदा की तरफ से जो बयानबाजी की गई है, जनता उसी को लेकर वोटिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें: Video: अचानक युवक पर भड़क गए एडिशनल एसपी और जब्‍त कर लिया मोबाइल

संजय कपूर ने गुजरेला में डाला वोट

उधर, कांग्रेस प्रत्‍याशी संजय कपूर ने बिलासपुर तहसील के गांव गुजरेला पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। इस दौरान सजंय कपूर बोले कि यह लड़ाई जया और आजम खान की जुबान की नहीं है, बल्कि यह लड़ाई बदलाव की है। वे तोड़ने वाले हैं और हम जोड़ने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के लोग अब कांग्रेस से ही उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस बार बदलाब होगा। इसकी शुरुआत रामपुर से हो गई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Story Loader