
Lok sabha Result Live 2019: चुनाव आयोग से प्रतिबंध लगने के बावजूद जया प्रदा को पछाड़ इतने वोटों से आगे चल रहे आजम खान
रामपुर । लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के शुरूआत में जहां जया प्रदा ने आजम खान को पछाड़ा था। वहीं तीन बजे यह आंकड़ा पलट गया। जहां आजम खान भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा से करीब 1 लाख 13651 हजार वोटों से बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं। वहीं जया प्रदा 229201 वोटों के साथ दूसरे नंबर है। उधर कांग्रेस के संजय कपूर करीब 27033 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए है।
रामपुर लोकसभा सीट पर रुझान और अंतिम परिणाम देखने के लिए खबर पर बने रहें और पेज को रिफ्रेश करते रहें
Live Update
3 बजे तक
यह है समीकरण
आपको बता दें कि रामपुर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां भाजपा से अभिनेत्री जया प्रदा, गठबंधन की ओर से सपा के आजम खान और कांग्रेस से संजय कपूर का मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इस सीट पर कुल 1668473 वोटर हैं। इनमें 7 लाख 77 हजार से अधिक महिला और करीब नौ लाख पुरुष वोटर हैं। इस जिले में करीब 34 फीसदी हिंदू जनसंख्या, 51 फीसदी मुस्लिम जनसंख्या और 15 प्रतिशत दलित हैं।
2014 में हुए लोकसभा चुनाव के अनुसार
2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का जादू चला था। इनमें रामपुर लोकसभा सीट भी शामिल थी। जिस पर भाजपा के डॉ नेपाल सिंह करीब 28 हजार मतों से जीत हासिल की थी। जबकि सपा प्रत्याशी को 335181 वोटों मिले थे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
23 May 2019 03:05 pm
Published on:
23 May 2019 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
