
यह सांकेतिक तस्वीर है।
Rampur News: रामपुर पुलिस ने उत्तराखंड से काटकर लाई जा रही सागौन की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। लकड़ी की कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने लकड़ी कारोबारी को भी पकड़ लिया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
रामपुर जिले के कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्तराखंड के बाजपुर दिशा से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वार की ओर आ रही है। जिसमें बिना परमिट सागौन की लकड़ी लदी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस बाजपुर रोड की ओर रवाना हो गई। ट्राली की जांच की गई तब उसमें 12 नग सागौन की लकड़ी के लदे हुए मिले। पुलिस ने लकड़ी कारोबारी अय्यूब को हिरासत में ले लिया।
Updated on:
25 Oct 2025 12:33 pm
Published on:
08 Dec 2024 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
