6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंजा रामपुर, मुठभेड़ में गोकशी का एक बदमाश घायल चार गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए गोतस्करों के पास से गोमांस और गोकशी में उपयोग होने वाले हथियार भी बरामद किए है। वहीं आरोपियों के दो साथी मौके से भाग निकले। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification
untitled.png

रामपुर के टांडा क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोकशी के चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पहले पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोतस्करों ने पुलिस को देखते ही उनपर फायरिंग झोंक दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। हालांकि इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हुआ है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को दबोच लिया है। जिनमें से आबिद नाम के एक युवक को गोली लगी है। गोतस्करों के पास से गोमांस और गोकशी में उपयोग होने वाले हथियार भी बरामद किए है। वहीं आरोपियों के दो साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने उनकी तलाश में कॉम्बिंग की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

जानें क्या है पूरा मामला

उधर, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि थाना अध्यक्ष टांडा अजय पाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव खुशहालपुर में शेख मोहम्मद के यहां गोकशी का कार्य किया जा रहा है। इस अपराध में लिप्त कई लोग बाहर के भी हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच के देखा तो गोतस्कर वहां गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इस बीच पुलिस को आता देख सभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें थानाध्यक्ष घायल हो गए।

दो बदमाशों की तलाश जारी

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने भी तस्करों पर जवाबी फायरिंग की। जिसमें मौके पर एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसका नाम आबिद बताया जाता है। जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके साथ ही अदमाश के तीन अन्य साथियों को भी पुलिस ने मौके से धर दबोचा है। हालांकि इनके दो अन्य साथ मौके से भाग निकले। जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने पकड़े गए गोतस्करों के पास से गोमांस और गोकशी में उपयोग होने वाले हथियार भी बरामद किए है। जबकि चारों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।