5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rampur: Lockdown के बीच खुला हुआ था मदरसा, संचालक व मौलवी गिरफ्तार

Highlights Rampur के टांडा थाना क्षेत्र में सामने आया मामला शिकायत मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मारा छापा अल्पसंख्यक अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
b_1.jpg

रामपुर। जिले की थाना टांडा पुलिस ने मदरसा संचालक समेत मदरसे में पढ़ाने वाले एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। संचालक और मौलवी बच्चों को मदरसे में पढ़ा रहे थे। बुधवार को वहां अचानक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार पहुंचे। दोनों को पुलिस थाने ले गई। बुधवार रात को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus के कहर के बीच आई राहत भरी खबर, 3 मरीजों की रिपोर्ट 14 दिन बाद आई नेगेटिव

संचालक व मौलवी ने यह कहा

बुधवार को टांडा थाना थाना क्षेत्र के गांव लांबा खेड़ा में मदरसा नूरु उलूम चलता हुआ पाया गया। शिकायत मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वहां पहुंच गए। उन्होंने मदरसे में पढ़ा रहे संचालक और उनके साथी मौलवी से पूछताछ की। उनसे कहा गया कि पूरा देश बंद है। ऐसी स्थिति में आप कैसे मदरसा खोले हुए हैं। इस पर मदरसा संचालक और मौलवी ने एक ही जवाब दिया कि मदरसे की कमेटी के आदेश पर वह ऐसा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में लोगों ने घरों के बाद अब गलियों और मोहल्लों को भी कर दिया Lockdown

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने थाना टांडा की पुलिस बुला ली। इस पर पुलिस दोनों थाने ले गई। वहीं पर अल्पसंख्यक अधिकारी को बुलाया गया। अल्पसंख्यक अधिकारी ने मदरसा संचालक के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बारे में एडिशनल एसपी अरुण कुमार का कहना है कि एक मदरसे में विद्यार्थी पढ़ रहे थे। वहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छापा मारा है। उसमें दो लोग पकड़े गए हैं। मदरसे के संचालक के खिलाफ अल्पसंख्यक अधिकारी ने तहरीर दी है। आईपीसी की धारा 269/188 में मुकदमा दर्ज किया गया है।