
रामपुर. उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद की पुलिस अक्सर सुर्खियों में रहती है। चाहे वो आजम खान के भैंस ढूंढने का मामलो हो या फिर बीते दिनों एक नेता की घोड़ी ढ़ूंधने का हो। अब एक बार फिर रामपुर पुलिस चर्चा में है, मामला है एक भैंस का। रामपुर में एक बार फिर एक भैंस चोरी हुई है, लेकिन इस बार ये भैंस आजन खान की नहीं बल्कि एक पूर्व सभासद की है। पूर्व सभासद ने थाने में तहरीर देकर भैंस चोरी होने की सूचना दी है और साथ जल्द से जल्द भैंस को बरामद करने की गुहार लगाई है। जिसके बाद रामपुर पुलिस भैंस का पता लगाने में जुट गई है।
भैंस को खोजने की लगाई गुहार
मामला रामपुर जिले के बिलासपुर थाना इलाके के मोहल्ला बिशारत नगर की है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को घर के बाहर बंधी हुई यह भैंस गायब हो गई। इस भैंस की कीमत 60,000 रुपये बताई जा रही है। भैंस गायब होने से पूर्व सभासद काफी परेशान हैं और उन्होंने पुलिस से भैंस को खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में पूर्व सभासद उस्मान खान ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि भैंस खुलकर चली गई या चोरी का मामला है, पर मेरी भैंस रविवार से ही गायब है।
जानवरों को भी ढूंढने में पीछे नहीं रही है रामपुर पुलिस
रामपुर पुलिस जानवरों को ढूंढने में माहिर है। हाल ही में पुलिस ने एक कांग्रेस नेता की गुम हुई घोड़ी को भी 24 घंटे में खोज लिया था। इससे पहले आजम खान की भैंस सपा सरकार में चोरी हो गई थी, जिसको पुलिस ने ढूंढ भी निकाला था। रामपुर के डीएम रहे अमित किशोर के पालतू कुत्ते जर्मन शेफर्ड जोजो को भी 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला गया था।
Updated on:
10 Nov 2021 11:10 am
Published on:
10 Nov 2021 11:03 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
