11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोल्ट्री फार्म में अचानक हजारों मुर्गियां मरी, रात में जेसीबी से गड्ढा खोद दफन किया, पूरे इलाके में बर्ड फ्लू की दहशत

रामपुर के एक पोल्ट्री फार्म में अचानक हजारों मुर्गियों की मौत हो गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 5 Apr 2021, 3:07 PM IST

पोल्ट्री फार्म में अचानक हजारों मुर्गियां मरी, रात में जेसीबी से गड्ढा खोद दफन किया, पूरे इलाके में बर्ड फ्लू की दहशत

प्रतीकात्मक

रामपुर. रामपुर के एक पोल्ट्री फार्म (Poultry farm) में अचानक हजारों मुर्गियों की मौत (chickens dead) हो गई। पोल्ट्री फार्म मलिक ने इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार रात जेसीबी से गड्ढा खोदकर मरी हुई सभी मुर्गियों को दफन कर दिया है। जब क्षेत्र के लोगों को इस घटना का पता चला तो बर्ड फ्लू (Bird flu Panic) की आशंका से डर गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना जब इलाके के एसडीएम को मिली तो उसने जांच के आदेश दे दिए हैं।

यूपी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित 31 मरीजों की मौत

मामला क्षेत्र के गांव किशनपुर-मौलागढ़ का है जहां एक पोल्ट्री फार्म में अचनाक हजारों मुर्गियां मर गईं। मरीं हुई मुर्गियों को पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों ने रात में ही सुनसान जगह जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया। सूचना से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। इलाके के लोग बर्ड फ्लू की आशंका जता रहे हैं। मामले की सूचना गांव के पूर्व प्रधान सरदार हरपाल सिंह ने स्वार एसडीएम को दे दी। जिस पर एसडीएम ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

उधर, इस प्रकरण में एसडीएम यमुनाधर चौहान ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, संबंधित लेखपाल को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।