लखनऊ. यूपी में रविवार को कोरोना वायरस (UP Corona update) संक्रमित 31 मरीजों की मौत हो गई। वहीं राजधानी लखनऊ में हालात और खराब और दहशत भरे हैं। 31 कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona virus infected) की मौत में लखनऊ के आठ मरीज शामिल हैं। लखनऊ के अलावा रविवार को प्रयागराज में 04, कानपुर नगर में 03, वाराणसी, गाजीपुर, रायबरेली में 02, गोरखपुर, आगरा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, देवरिया, इटावा, सीतापुर, फर्रुखाबाद, बहराइच में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। यूपी (Corona virus infected patients death) में अभी तक कुल कुल 8881 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, व उनके अफसर चिंतित हैं। और कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए लगातार अपनी रणनीतियों में बदलाव कर रहे हैं।