23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: गांधी समाधि स्थल पर जुटे धर्मगुरु, बोले— हम न हिंदू हैं न मुसलमान, हम हिन्दुस्तान हैं

Highlights सभी धर्मगुरुओं ने डीएम को दिया लॉकडाउन के पालन का आश्वासन बोले— शासन और प्रशासन के बताए गए निर्देशों का पालन करेंगे डीएम ने कहा— कोरोना की लड़ाई में सभी धर्म के लोग आगे आए हैं  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Apr 2020, 11:44 AM IST

vlcsnap-2020-04-10-11h15m37s520.png

रामपुर। सभी धर्मों के धर्मगुरु गुरुवार को गांधी समाधि स्थल पर एकत्रित हुए। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए सभी धर्मगुरुओं ने रामपुर डीएम आंजनेय कुमार सिंह से कहा कि वे इन दिनों न हिंदू है और न मुसलमान, वे बस एक इंसान हैं। वे रामपुर हैं। वे सब शासन और प्रशासन के बताए गए निर्देशों का पालन करेंगे। दूसरे लोगों को भी पालन कराने में मदद करेंगे। इस दौरान डीएम ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में सभी धर्म के लोग आगे आए हैं। वह उनका सम्मान करते हैं।

यह भी पढ़ें: Lockdown: मास्क नहीं पहनने पर एसडीएम ने लगाया इतने रुपये का जुर्माना, छह माह की जेल भी हो सकती है

जनता से करेंगे अपील

सिख समाज से निर्मल सिंह व अवतार सिंह, स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद यादव समेत हिंदू महासभा के प्रमुख समेत शहर इमाम और कई मौलाना भी गांधी समाधि पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने कहा कि वे न तो हिंदू हैं, न मुसलमान हैं, वे हिन्दुस्तान हैं। हम रामपुर हैं। हमारा यह फर्ज बनता है कि हम कोरोना की लड़ाई में प्रशासन और शासन की मदद करें, तभी हमें कोरोना की लड़ाई में विजय प्राप्त होगी। सभी धर्मों के लोगों ने डीएम को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे। जनता से अपील करेंगे कि वे लॉकडाउन का पालन करें।

यह भी पढ़ें: Lockdown: सब्जी नहीं लाने पर दंपती में हुआ विवाद, बच्चे बोले— मम्मी ने लगा ली आग

यह कहा अधिकारियों ने

इस मौके पर डीएम के साथ जिले के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारी कहते दिखे कि यह जंग हमारी और आप की नहीं बल्कि यह हमारे आपके जीवन के लिए है। जीवन है तो सब कुछ है। अपना जीवन बचाने के लिए यह लॉकडाउन है। इसका पालन करना भी है और कराना भी है। तभी हम सब सुरक्षित रह सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग