
रामपुर। एसपी (SP) संतोष कुमार मिश्रा पुलिसकर्मियों को फिट रखने के लिए काफी संजीदा हैं। उन्होंने जब से रामपुर (Rampur) में कप्तान का कार्यभार संभाला है, तब से वह दो बार जनपद के पुलिसकर्मियों को लंबी दौड़ लगवा चुके हैं। शुक्रवार (Friday) को भी एसपी ने कड़ाके की ठंड में 650 पुलिसकर्मियों को 5 किलोमीटर की दौड़ लगवा दी। इसमें खुद कप्तान भी शामिल थे। रामपुर पुलिस (Police) ने इसे ट्वीट (Tweet) भी किया है।
लोग हुए हैरान
शुक्रवार को सुबह-सुबह ठंड में जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सड़क पर दौड़ते देख लोग हैरान रह गए। इनमें एसपी संतोष कुमार मिश्रा सभी सीओ भी शामिल थे। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने समस्त पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगा दी। पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन से मंडी की ओर करीब पांच किलोमीटर की दौड़ लगाई। इस दौड़ में करीब 650 पुलिसकर्मी शामिल रहे। इस दौरान बूंदाबांदी भी हो रही थी। इसमें कई पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। बाद में एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को सेहतमंद रहने के टिप्स दिए। इससे पहले भी एसपी पुलिसकर्मियों को दौड़ा चुके हैं। इससे पहले उन्होंने पुलिसकर्मियों को 8 किलोमीटर की दौड़ लगवाई थी।
Updated on:
18 Jan 2020 12:44 pm
Published on:
18 Jan 2020 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
