4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामपुर के जिला अस्पताल के वार्ड में मरीज के ऊपर दौड़ रहे चूहे, वीडियो वायरल

Rampur News: सोमवार शाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे मरीजों के तीमारदारों के सामान को चूहे कुतरते नजर आ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
rats-running-on-patients-in-ward-of-rampur-district-hospital.jpg

Rampur District Hospital: रामपुर जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों का इलाज करने चूहे पहुंच रहे हैं। ऐसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर कहा जा रहा है। वायरल वीडियो में चूहों की फौज वार्ड में भर्ती मरीजों के ऊपर चहलकदमी करते दिख रहे हैं। पूरे मामले को वहां भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने अपने मोबाइल फोन में कैद किया है।

जिला अस्पताल में द्वितीय तल पर बने आर्थोपेडिक वार्ड में चूहे का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर अस्पताल प्रशासन में खलबली मची हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस ने साफ-सफाई सुपरवाइजर को चेतावनी दी कि सभी वार्डों में चूहे मार दवा रखवाई जाए।

यह भी पढ़ें:पश्चिमी विक्षोभ ने यूपी में बढ़ाई गलन, कोहरे को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का हाल

जिला अस्पताल में पैर, हाथ फ्रैक्चर के रोगियों के लिए दूसरी मंजिल पर आर्थों वार्ड बना हुआ है। रोगियों का ऑपरेशन करने के बाद वार्ड में भर्ती कराया जाता है। सोमवार शाम से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वार्ड में रखे मरीजों की तीमारदारों के सामान कुतरता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने पर अस्पताल के जिम्मेदारों में खलबली मची हुई है। सीएमएस डा. एचके मित्रा ने बताया कि चूहे के वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में है। इसके लिए सुपरवाइजर को निर्देशित किया है कि सभी वार्डों में चूहे मार दवा रखवाई जाए। हालांकि, सुपरवाइजर ने बताया है कि उसने चूहे मार दवा रखी थी, जिसकी गंध से चूहे भाग रहे थे।