
रामपुर। सपा नेता आजम खान के साथ उस समय हादसा हो गया जब वह लालपुर पुल पर धरना देकर लौट रहे थे। दरअसल गुरुवार को आजम खान ने योगी सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन शुरु किया था। इस दौरान वे चमरौआ व स्वार टांडा शहरों को जोड़ने वाले कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल के पिलर पर सीढ़ी लगाकर खड़े हो गए थे। साथ ही उनके बेटे व स्वार टांडा से विधायक अब्दुल्ला आजम पिलर के ऊपर खड़े हुए थे। इसके अलावा उनके समर्थक जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आपको बता दे कि सपा सरकार में आजम खान ने इस पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया था। लेकिन पिछले साल प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद इस पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है।
दरअसल यह पुल आजम खान के करीबी व चमरौआ विधायक नसीर खान के विधानसभा क्षेत्र व उनके बेटे के विधानसभा क्षेत्र स्वार टांडा को जोड़ता है। इसलिए आजम खान कई बार इस पुल के निर्माण कार्य को शुरू कराने का मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन सरकार द्वारा सुनवाई न होने के बाद अब उन्होंने यह प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसलिए इस पुल का निर्माण कार्य फिर से शुरु कराने को लेकर जब आजम खान धरना देकर लौट रहे थे तो उनके काफिले की गाड़ियां आपास में भिड़ गईं। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन कई गाड़ियां काफी क्षतिग्रसत हो गईं। यह हादसा जौहर यूनिवर्सिटी के पास हुआ।
Updated on:
2 Nov 2018, 6:23 PM IST
Published on:
2 Nov 2018, 6:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.