23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election: आजम खान बोले, यदि मैं प्रधानमंत्री होता तो…

रामपुर लोकसभा सीट से गठबंधन के उम्‍मीदवार व सपा नेता ने साधा पीएम मोदी पर निशाना कहा- पुलवामा हमले के बाद पाकिस्‍तान पर फौरन कर देते हमला बोले- भाजपा को रामपुर में भी बाहर से प्रत्‍याशी लाना पड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 28 Mar 2019, 2:31 PM IST

azam khan

azam khan

रामपुर। गठबंधन के उम्‍मीदवार व सपा नेता आजम खान ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उनका कहना है क‍ि अगर वह प्रधानमंत्री होते तो पुलवामा मामले के बाद पाकिस्‍तान पर हमला कर देते। इसके लिए वह किसी अंजाम की फिक्र नहीं करते। इस दौरान उन्‍होंने रामपुर से जया प्रदा को टिकट दिए जाने पर भी तंज कसा।

यह भी पढ़ें:आजम खान के करीबी सपा नेता ने जया प्रदा को लेकर की यह शर्मनाक टिप्‍पणी- देखें वीडियो

सपा कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस कांफ्रेंस

रामपुर में सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्‍होंने कहा कि हो सकता है क‍ि पाकिस्‍तान पर एयर स्‍ट्राइक में 450 लोग मारे गए हों। या इससे ज्‍यादा भी मरे हों। इतने लोगों के मरने के बावजूद पाकिस्‍तान में नमाजे जनाजा अदा नहीं की गई। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए आजम ने कहा कि यदि देश हर खाते में 20 लाख रुपये देने और हर साल दो करोड़ रोजगार देने के झूठे वादों पर यकीन कर सकता है तो प्रधानमंत्री को कांग्रेस के 72 हजार रुपये देने के वादे पर भी भरोसा करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Modi Live: मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- ऐसे बुद्धिमान लोगों पर रोएं या हंसें

जया प्रदा को लेकर कसा तंज

इस दौरान उन्‍होंने रामपुर से जया प्रदा को टिकट दिए जाने को लेकर तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा को कई जगह पैराशूट उम्‍मीदवार उतारने पड़ रहे हैं। उसे प्रत्‍याशी नहीं मिल रहे हैं। रामपुर में भी बाहर से प्रत्‍याशी लाना पड़ा। उन्होंने जिला प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सीबीएससी बोर्ड के चार स्कूलों में गरीब बच्चों को पढ़ाया जाता था। लेकिन दो कमरे खाली कराने के नाम पर डीएम के कहने पर एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने बच्चों के कान पकड़े और सिर पर कुर्सियां रखवाईं। आजम ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर भी हमला किया। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री जिम्‍मेदार पद पर बैठकर काट देंगे और ठोक देंगे जैसी भाषा का इस्‍तेमाल करते हैं। इससे आने वाली जनरेशन क्‍या सीखेगी।

यह भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ सकती हैं आजम की मुश्किलें, हथियार को लेकर जारी हुआ नोटिस, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग